Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

अमरगढ़ बाजार में थार जीप की चपेट में आने से 3 घायल एक की मौत 2 का जौनपुर में चल रहा इलाज।

फाइल फोटो दीपू अमरगढ़ बाजार में थार जीप की चपेट में आने से 3 घायल एक की मौत 2 का जौनपुर में चल रहा इलाज आसपुर देवसरा। सड़क क...

फाइल फोटो दीपू

अमरगढ़ बाजार में थार जीप की चपेट में आने से 3 घायल एक की मौत 2 का जौनपुर में चल रहा इलाज

आसपुर देवसरा। सड़क के किनारे खड़े होकर दोस्त से बात कर रहे तीन युवकों को थार जीप ने रौद दिया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को इलाज के लिए जौनपुर ले जाया गया है सूचना पर पहुंची पुलिस जीप और क्षतिग्रस्त बाइक को थाने ले गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
जौनपुर जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सराय परशुराम राजा बाजार गांव निवासी कृष्णप्रसाद माली का बेटा और रोहित उर्फ दीपू माली रविवार को अपने दोस्तों से मिलने अमरगढ़ बाजार आया हुआ था। रात करीब 10:30 बजे तीन दोस्त रोहित माली सोनू अली दिलशाद अमरगढ़ राजा बाजार मार्ग पर सड़क के किनारे खड़े होकर तीनों आपस में बात कर रहे थे ।आरोप है कि इस दौरान अमरगढ़ की तरफ से आई तेज रफ्तार थार जीप तीनों को रौदते हुए खंभे से टकरा गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायल घायलों को इलाज के लिए सीएससी अमरगढ़ ले गए और घटना की जानकारी परिजनों को दी सीएचसी अमरगढ़ ने चिकित्सकों ने रोहित माली को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों गंभीर रूप से घायलों को गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जौनपुर रेफर कर दिया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


शव से लिपटकर बिलख पड़े परिजन

आसपुर देवसरा। सड़क हादसे में रोहित उर्फ दीपू माली की मौत की जानकारी होने पर परिजन सीएचसी अमरगढ़ पहुंच गए। शव से लिपट कर दीपू की मां दो मासूम बच्चियां व पत्नी के करुण क्रंदन से आसपास के लोगों की भी आंखें नम हो गई। दीपू उर्फ रोहित की शादी रीता से 7 वर्ष पहले हुई थी। इनकी दो बेटी है अनन्या 4 वर्ष और शेषा 4 वर्ष है। बेटे का शव देखकर मां लक्ष्मी बेहोश हो जा रही थी।
परिजन सुबह शव को लेकर अमरगढ़ चौराहे पहुंच गए, मौके पर पहुंची आसपुर देवसरा की पुलिस शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

No comments

Popular Posts