आसपुर देवसरा (प्रतापगढ़)। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत अमरगढ़–पट्टी मार्ग पर सेतापुर गांव के साम...
आसपुर देवसरा (प्रतापगढ़)।
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत अमरगढ़–पट्टी मार्ग पर सेतापुर गांव के सामने सोमवार की रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अमरगढ़ की ओर जा रहे एक बाइक सवार युवक सामने से आ रही मारुति वैन से टकरा गए, जिससे दोनों वाहनों में सवार एक लोगों की मौत हों गई और तीन लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेतापुर निवासी सुरेश पुत्र ननकू तथा अनिल रजक पुत्र गंगा गम (उम्र लगभग 38 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 72 BW 2487 से अमरगढ़ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान अमरगढ़ की तरफ से आ रही मारुति वैन संख्या UP 72 AZ 1995 से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक अनिल रजक की जौनपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई,और उसका साथी सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वैन के चालक लालचंद जायसवाल निवासी ढकवा थाना आसपुर देवसरा तथा वैन में बैठे आफताब आलम निवासी ग्राम छतौना थाना आसपुर देवसरा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के कारण मारुति वैन और मोटरसाइकिल दोनों क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अमरगढ़ भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया।
No comments