फोटो - आरोपी कुंवर सिंह। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव के रहने वाले कुंवर सिंह पुत्र फूलचंद ने क्षेत्र के एक विवाहि...
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव के रहने वाले कुंवर सिंह पुत्र फूलचंद ने क्षेत्र के एक विवाहिता महिला के साथ पहले तो शारीरिक संबंध बनाया फिर उसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसका मुकदमा बीते मई महीने में दर्ज हुआ था। लेकिन बीते नवम्बर में एक बार फिर से कुंवर विवाहिता महिला से पैसा का मांग करने लगा। पैसा ना देने पर अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।जिसकी लिखित शिकायत पीड़िता द्वारा आसपुर देवसरा थाने में दिया गया था। आसपुर देवसरा की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी कुंवर को मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
No comments