पट्टी के ऐतिहासिक दशहरे मेले में झूला झूलते समय एक महिला को झूले वाले से प्यार हो गया जिसके बाद महिला घर से लाखों रुपए के आभूषण...
पट्टी के ऐतिहासिक दशहरे मेले में झूला झूलते समय एक महिला को झूले वाले से प्यार हो गया जिसके बाद महिला घर से लाखों रुपए के आभूषण 50 हजार की नगदी लेकर झूले वाले के साथ फरार हो गई।
बता दें कि पट्टी क्षेत्र के सहसपुर गांव निवासी अच्छे लाल की शादी संजू देवी के साथ 15 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों पति पत्नी खुशहाल थे लेकिन पति रोजी रोटी सिलसिले लुधियाना शहर रहता है। पट्टी का ऐतिहासिक दशहरा मेला इस समय चल रहा है संजू मेला देखने पट्टी आई थी और मेले में झूला झूली। झूला झूलते समय झूले वाले से इसकी आंखें चार हो गई और वह घर से 29 नवंबर को शाम 5:00 बजे बिना किसी से बताएं घर के अंदर रखा एक सोने का मांग टीका,दो सोने के मंगलसूत्र,सोने की दो अंगूठी,दो कान का झुमका,चांदी का एक जोड़ी पायल,चांदी का एक हाफ पेटी,एक हाथ की मेहंदी तथा ₹50000 लेकर घर से निकलकर झूले वाले के पास आ गई। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी देर रात तक जब संजू घर नहीं पहुंची तो परिजनो ने खोजबीन की पर कही भी पता नहीं चला जिस पर परिजन 30 तारीख को थाने में प्रार्थना पत्र दिए। पट्टी पुलिस दोनों को 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाली और दोनों थाने में मौजूद हैं। महिला का कहना है कि मैं अपने प्रेमी झूले वाले के साथ जाऊंगी। परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। पट्टी कोतवाल अभिषेक सिरोही का कहना है लड़की बालिक है पति के साथ नहीं रहना चाहती हैं ।
No comments