बीती रात थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के भीखमपुर नहर की पुलिया के पास से गोकशी और हत्या के प्रयास करने वाले...
बीती रात थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के भीखमपुर नहर की पुलिया के पास से गोकशी और हत्या के प्रयास करने वाले ओंकारनाथ पुत्र पाहीलाल निवासी उदईपुर के साथ आसपुर देवसरा की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, पुलिस से घिरता देख ओंकारनाथ ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्म सुरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी, नतीजन एक गोली ओंकारनाथ के दाहिने पैर में जा लगी, घायल अवस्था में ओंकारनाथ को अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा। ओंकारनाथ के पास से विना नंबर प्लेट के एक मोटरसाइकिल एक तमंचा दो अदद खोखा कारतूस एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। बीते 4 सितम्बर 2021 को आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के कोपा गांव में गोमांस से भरी बोरी मिली जिसमें ये वांछित है, साथ ही 29 सितम्बर 2021 में ही इसके द्वारा सेतापुर खडखडहवा पुल के पास पुलिस टीम पर गोवंश से लदी वाहन चढ़ाने की कोशिश की गई थी। जिसका मुकदमा थाना आसपुर देवसरा में पंजीकृत है। आसपुर देवसरा की पुलिस पुलिस इसे सरगर्मी से तलाश कर रही थी। थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया की किसी भी अपराधी को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा, ऐसे ही आगे भी कार्रवाई तबतक जारी रहेगी, जब तक आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र से अपराध मुक्त नहीं हो जाता।
No comments