Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

शर्मनाक/पट्टी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के बैनर पर हुआ झाड़ियों का कब्जा।।

शर्म नाक /देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का डंका दुनिया में बज रहा है। यहां तक कि कई देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मोदी जी का पैर ...

शर्म नाक /देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का डंका दुनिया में बज रहा है। यहां तक कि कई देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मोदी जी का पैर छूने में अपना सौभाग्य समझते हैं। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड के रूप पहचान बनाने वाले मुख्यमंत्री योगी जिनका नाम सुनते ही अपराधियों की पैंट गीली हो जाती हैं,इनका नाम आस्ट्रेलिया जैसे देश के संसद भवन में गूंजता है। अब सोचने वाली बात है कि केन्द्र सरकार का सपना स्वच्छ भारत अभियान और सबका साथ सबका विकास तो जरूर है, लेकिन सरकार में ही बैठे कुछ लोग सरकार का साथ नहीं दे रहे हैं, और सरकार की मनसा पर पानी फेर रहे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण पट्टी से प्रतापगढ़ जाने वाली बाईपास हाइवे पर देखने को मिला। यहां पर लोक निर्माण विभाग की तरफ़ से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री साथ ही यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का लाखों रूपये की लागत से बैनर लगाया गया है। लेकिन इस बैनर पर अब झाड़ियों कब्जा हो चुका है। बैनर पर से इस झाड़ियों को हटाना नगर निगम के लोग मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।रोज इसी रास्ते से हजारों लोग जाते है। लोग इस बैनर पर चढ़े झाड़ियों को लेकर तरह तरह की चर्चाएं करते हैं। लेकिन पट्टी के नगर निगम की आंखें नहीं खुल रही है।अब देखने वाली बात होगी कि सरकार में बैठे मातहतों की आंखें कब खुलती हैं।

No comments

Popular Posts