Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा क्षेत्र के पुरे धनी गांव में नकाबपोशों ने युवक को मारी गोली।

थाना आसपुर देवसरा इलाके के पुरे धनी गांव में तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिन दहाड़े विजय उपाध्याय उर्फ सोनू उपाध्याय पुत्र ब्रह्मदेव ...

थाना आसपुर देवसरा इलाके के पुरे धनी गांव में तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिन दहाड़े विजय उपाध्याय उर्फ सोनू उपाध्याय पुत्र ब्रह्मदेव उपाध्याय के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, इस फायरिंग में सोनू उपाध्याय को तीन गोली लगी है। सोनू उपाध्याय के दाहिने पेट के नीचे एक गोली फंसी हुई है। एक गोली बाई तरफ पेट के नीचे लगी हुई है, जबकि एक गोली बाए पैर में लगी हुई है। परिजनों ने बताया कि दिन में करीब 2:30 बजे निमंत्रण कार्ड देने के बहाने एक बाइक से तीन नकाबपोश आए थे। जैसे ही सोनू निमंत्रण कार्ड लेने के लिए आगे बढ़ा वैसे नकाबपोशों ने सोनू के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए। घायल अवस्था में सोनू को अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां पर गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर दिया। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी और आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह अपने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद है। अपराधियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार घायल सोनू का इलाज इस समय प्रयागराज के स्वरूप रानी में हो रहा है। खबर लिखने तक सोनू की हालत स्थिर बताई जा रही है।

No comments

Popular Posts