*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में प्रतापगढ़ पुलिस का नशा मुक्त जनपद की दिशा में सशक्त अभियान जारी-* *👉 था...
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में प्रतापगढ़ पुलिस का नशा मुक्त जनपद की दिशा में सशक्त अभियान जारी-*
*👉 थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा 82,00,000/- रुपये (अनुमानित कीमत) का अवैध मादक पदार्थ बरामद-*
*➡️ पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद- गांजा, भांग, स्मैक व एम.डी. बरामद, 02 नशा तस्करों की खुली पोल*
*➡️ पुलिस रिमाण्ड के दौरान अभियुक्तों की निशानदेही पर कुल 3.680 किलोग्राम नाजायज गांजा, 11.540 किलोग्राम नाजायज भांग, 272 ग्राम नाजायज स्मैक (हेरोइन) एवं 10 ग्राम नाजायज एम.डी. की बरामद, अनुमानित कीमत लगभग 82,00,000/- रुपये ।*
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रभावी एवं उल्लेखनीय कार्यवाही की गई है।*
*थाना मानिकपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 240/2025 धारा 8/20/22 एनडीपीएस एक्ट व 3(5), 61(2) बीएनएस* से संबंधित अभियुक्तगण राजेश मिश्रा पुत्र स्व0 रामजी मिश्रा एवं दीपक मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा निवासीगण मुन्दीपुर थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध मा0 न्यायालय जनपद प्रतापगढ़ द्वारा दिनांक 13.12.2025 से 02 दिवस का पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड स्वीकृत किया गया। प्राप्त पुलिस रिमाण्ड के क्रम में जिला कारागार, प्रतापगढ़ से सक्षम प्राधिकारी द्वारा अभियुक्तगण का विधिक मेडिकल परीक्षण कराए जाने के उपरांत उन्हें विवेचक उ0नि0 श्री संजय सिंह के सुपुर्द किया गया, जिनके साथ अभियुक्तगण थाना मानिकपुर उपस्थित आए। रिमाण्ड अवधि के दौरान की गई गहन पूछताछ में *अभियुक्त दीपक मिश्रा द्वारा बताए गए स्थान लालाबाजार, थाना मानिकपुर स्थित सोनू सिंह की मार्केट में एक कमरे से 1.932 किलोग्राम नाजायज गांजा (प्लास्टिक पन्नी में) एवं 5.470 किलोग्राम नाजायज भांग (प्लास्टिक बोरी में) बरामद* की गई जिसकी *अनुमानित कीमत लगभग 82,00,000/- रुपये* है।
इसी क्रम में *अभियुक्त राजेश मिश्रा की निशानदेही पर बरवलिया स्थित एक प्लॉट में झाड़ियों में छिपाकर रखी गई ईंटों के नीचे से 1.748 किलोग्राम नाजायज गांजा (प्लास्टिक पन्नी में), 272 ग्राम नाजायज स्मैक (हेरोइन) तथा 10 ग्राम नाजायज एम.डी. (प्लास्टिक डिब्बे में) बरामद* की गई। इसके अतिरिक्त *अभियुक्त राजेश मिश्रा के डडौली स्थित आवास के सामने बने स्नानागार से 6.070 किलोग्राम नाजायज भांग भी बरामद* की गई।
इस प्रकार *अभियुक्तगण की निशानदेही पर कुल 3.680 किलोग्राम नाजायज गांजा, 11.540 किलोग्राम नाजायज भांग, 272 ग्राम नाजायज स्मैक (हेरोइन) एवं 10 ग्राम नाजायज एम.डी. की बरामदगी* की गई। उक्त समस्त कार्यवाही श्रीमान क्षेत्राधिकारी कुण्डा महोदय की मौजूदगी में नियमानुसार संपन्न की गई। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड पर लाये गये अभियुक्तों का विवरण-*
01.राजेश मिश्रा पुत्र स्व0 रामजी मिश्रा निवासी ग्राम मुन्दीपुर थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
02.दीपक मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी ग्राम मुन्दीपुर थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-*
*1-अभियुक्त राजेश मिश्रा पुत्र स्व0 रामजी मिश्रा, निवासी ग्राम मुन्दीपुर, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0- 161/18, धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट, थाना गढ़, जनपद रीवा (M.P.)
2.मु0अ0सं0- 208/09, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
3.मु0अ0सं0- 177/12, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
4.मु0अ0सं0- 132/19, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
5.मु0अ0सं0- 167/19, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
6.मु0अ0सं0- 298/20, धारा 323/504/506 भादवि, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
7.मु0अ0सं0- 85/21, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
8.मु0अ0सं0- 229/22, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
9.मु0अ0सं0- 264/22, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
10.मु0अ0सं0- 212/23, धारा 323/354/506 भादवि, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
11.मु0अ0सं0- 253/23, धारा 353/332/323 भादवि, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
12.मु0अ0सं0- 30/24, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
13.मु0अ0सं0- 104/24, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
14.मु0अ0सं0- 67/25, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
15.मु0अ0सं0- 164/25, धारा 8/20/22/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
16.मु0अ0सं0- 236/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं 61(2)/3(5) बीएनएस, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
17.मु0अ0सं0- 239/25, धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2),3(5),61(2),234,235/3(5)/61(2) बीएनएस, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
18.मु0अ0सं0- 240/25, धारा 8/20/22 एनडीपीएस एक्ट एवं 61(2)/3(5) बीएनएस, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
19.मु0अ0सं0- 246/25, धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2),3(5),61(2),3(5),61(2) बीएनएस, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़ ।
*2-अभियुक्त दीपक मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी ग्राम मुन्दीपुर थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं- 84/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
*2.* मु0अ0सं- 07/23 धारा 323/504/506/427 भादवि मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
*3.* मु0अ0सं- 236/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
*4.* मु0अ0सं- 240/25 धारा 8/20/22 एनडीपीएस एक्ट व 61(2)/3(5) बीएनएस थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
*बरामदगी-*
कुल 3.680 किलोग्राम नाजायज गांजा, 11.540 किलोग्राम नाजायज भांग, 272 ग्राम नाजायज स्मैक (हेरोइन) एवं 10 ग्राम नाजायज एम.डी. की बरामद ।
*पुलिस टीम-*
निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 मो0नदीम खान, उ0नि0 अचिन्त्य शुक्ल, चा0हे0का0 अमित कुमार सिंह का0 संदीप पटेल, का0 दिलीप कुमार, का0 विपिन पाल थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़
*पुलिस की अपील:-* जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिये पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे की बिक्री होती दिखे तो तत्काल सूचना हेल्पलाइन नंबर–6307363107 पर दें। साथ ही पुलिस ने आश्वस्त किया है कि आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस द्वारा सूचना पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
*बयान:-* “नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य पर सबसे बड़ा हमला है। हमारी प्राथमिकता तस्करों के हर नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। लगातार की जा रही कार्रवाई में जिस तरह बड़े गिरोह, नकदी और मादक पदार्थ पकड़े गए हैं, वह साबित करता है कि पुलिस सही दिशा में नेटवर्क को तोड़ने का काम कर रही है। प्रतापगढ़ पुलिस नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई और तेज करेगी, ताकि हमारा युवा वर्ग सुरक्षित और नशामुक्त राह पर आगे बढ़ सके।”
-दीपक भूकर,
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़।
No comments