थाना आसपुर देवसरा इलाके के परहत गांव में अवैध रूप से पेट्रोल और एक्सपायरी डेट की खाद्य सामाग्री बेची जा रही थी जिसक...
थाना आसपुर देवसरा इलाके के परहत गांव में अवैध रूप से पेट्रोल और एक्सपायरी डेट की खाद्य सामाग्री बेची जा रही थी जिसकी शिकायत एक्स हैंडल पर युवा एंटी करप्शन प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष पवन त्रिगुणायत ने की थी। जिसके बाद आसपुर देवसरा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उस दुकान पर छापा मारा तो वहां पर कई खाद्य सामग्री सामान एक्सपायरी डेट की बरामद हुई, साथ ही अवैध रूप से कई बोतलों में पेट्रोल भी बरामद हुआ।आसपुर देवसरा की पुलिस ने इसकी सूचना सप्लाई इंस्पेक्टर देवी प्रसाद तिवारी, और फूड इंस्पेक्टर संजय यादव को दी।मौके पर पहुंचे फूड इंस्पेक्टर संजय द्वारा बताया गया की इस दुकान से कई प्रकार की खाद्य सामग्री एक्सपायरी डेट की मिली है। इस दुकान के संचालक मजीद पुत्र अमीन और इसका बेटा विलाल है।चाय पत्ती नमकीन टोस बिस्कुट पांव रोटी सहित कई समान मिले हैं। सप्लाई इंस्पेक्टर देवी प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस दुकान से आधा आधा लीटर की पेट्रोल से भरी 30 बोतलें बरामद हुआ है। आसपुर देवसरा की पुलिस ने फूड इंस्पेक्टर ने उपस्थिति में मिले हुए सभी एक्सपायरी खाद्य सामग्री को तुरंत नष्ट करवा दिया गया। फूड इंस्पेक्टर संजय यादव ने कहा कि ये दुकान विना पंजीकरण के चल रही थी, इसकी शिकायत एडीएम के यहां की जाएगी।थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई भी अपराधिक क्रियाकलाप बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, आगे भी ऐसे ही कार्रवाई जारी रहेगी।
No comments