Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

साइबर सेल प्रतापगढ़ ने ₹2,00,000/- ठगी की धनराशि कराई गई वापस।

*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में, नोडल अधिकारी साइबर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा सहायक नोडल अधिकारी...



*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में, नोडल अधिकारी साइबर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा सहायक नोडल अधिकारी साइबर/ क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतापगढ़ के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है।*

इसी क्रम में एनसीआरपी पोर्टल पर पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के उपरांत साइबर सेल जनपद प्रतापगढ़ की टीम द्वारा त्वरित एवं सार्थक प्रयास करते हुए यूपीआई के माध्यम से ठगी गई ₹2,00,000/- की धनराशि पीड़ित के खाते में सकुशल वापस कराई गई। धनराशि प्राप्त होने के पश्चात शिकायतकर्ता द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों एवं साइबर सेल प्रतापगढ़ की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

*पीड़ित के खाते में वापस कराये गये धनराशि का विवरण इस प्रकार है:-*
- कुल वापस कराई गई राशि: ₹ 2,00,000/-
- 
*ठगी के तरीके: यूपीआई द्वारा ठगी ।* 
*🛡️ जनसामान्य के लिए प्रतापगढ़ पुलिस की अपील:*
1. सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी (जैसे मोoनंo, पता, बैंक डिटेल्स) पब्लिक में शेयर करने से बचें।
2. अनजान ई-मेल, SMS या WhatsApp मैसेज में आए लिंक या अटैचमेंट को बिना जांचे क्लिक न करें।
3. बैंक, पुलिस या किसी सरकारी संस्था के नाम से आने वाली कॉल पर जल्दबाज़ी में कोई कार्रवाई न करें।
4. UPI या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय रिसीवर का नाम और राशि दोबारा जरूर जांच लें।
5. मोबाइल या कंप्यूटर को हमेशा लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ रखें, ताकि सुरक्षा कमियां दूर रहें।
6. सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग्स मजबूत रखें और अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
7. किसी भी ऑनलाइन निवेश, लोन या इनाम से जुड़े ऑफर की सच्चाई पहले जांच लें, लालच में न आएं।
8. अपने बैंक खाते और UPI ट्रांजैक्शन का नियमित रूप से स्टेटमेंट चेक करते रहें।
9. अगर कोई व्यक्ति डर, दबाव या धमकी देकर पैसे मांगता है तो तुरंत बातचीत बंद करें।
10. इस प्रकार की कोई भी घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या वेबसाइट(https://www.cybercrime.gov.in) पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। 
*डिजिटल दुनिया में सजग रहें।*
“जागरूकता ही आपकी ऑनलाइन सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल है।”--

*जनपदीय साइबर सेल टीम , प्रतापगढ़*

No comments

Popular Posts