पट्टी। नगर पंचायत पट्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को पट्टी कस्बे में किया गया कार्यक्रम मे...
पट्टी। नगर पंचायत पट्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को पट्टी कस्बे में किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह जहां मौजूद रहे वहीं अध्यक्षता सांसद संगम लाल गुप्ता ने की।
पट्टी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष अशोक जयसवाल के साथ नव सभासदों ने शपथ ग्रहण में सहभागिता की एसडीएम पट्टी देश दीपक सिंह ने अध्यक्ष के साथ उपस्थित 9 सभासदों को शपथ दिलाई इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि पट्टी हमारी कर्मभूमि है पट्टी नगर पंचायत को सजाना सवारना इसका विकास करना सदैव से मेरा लक्ष्य रहा है विकास कार्य में जो कुछ कमी रह गई है पट्टी की आराध्य जनता के सहयोग से नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जयसवाल उसे पूरा करेंगे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद संगम लाल गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा के पट्टी के विकास में वह कोई कोर कसर बाकी नहीं रहने देंगे जहां भी उनकी आवश्यकता होगी विकास कार्य को लेकर वह वह सदैव खड़े नजर आएंगे और पट्टी के विकास में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करेंगे वही एसडीएम पट्टी देश दीपक सिंह ने सर्वप्रथम सांसद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जयसवाल को शपथ दिलाने के बाद एक सभासद अनुपस्थित होने के कारण 9 सभासदों को शपथ दिलाई सभासदों में शपथ लेने वालों में वार्ड नंबर 1 से शाहीन बानो 2 से सरिता 3 से ब्रह्म कुमार सिंह 4 से संतोष 5 से अतुल 6 से रामचरित्र वर्मा 7 से उषा देवी 8 से सत्य प्रकाश और 10 से सुनीता देवी रही जबकि वार्ड नंबर 9 के नवनिर्वाचित सभासद रजनीश मौर्या स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी असगर अंसारी, प्रमोद जायसवाल, पीजी कॉलेज पट्टी के प्राचार्य डॉ अखिलेश पांडे, राजेश दुबे बाबा बेलखरनाथ धाम के प्रमुख सुशील सिंह कमलाकांत यादव समेत इलाके के सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मौसम के चलते बार बार बदला गया शपथ ग्रहण समारोह स्थल।
No comments