Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

घर से निकले युवक की सूरत में हुई मौत।

फाइल फोटो-सुधाकर पांडे दोस्त की गाड़ी लेकर गए सुधाकर पांडे की अचानक मौत हो गई, जिसकी  सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। कंधई...

फाइल फोटो-सुधाकर पांडे
दोस्त की गाड़ी लेकर गए सुधाकर पांडे की अचानक मौत हो गई, जिसकी  सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। कंधई थाना क्षेत्र के लगने वाले सरवरपुर गांव के निवासी सुधाकर पांडे उर्फ मिंटू पांडे उम्र 47 बर्ष ने नौ अगस्त को सूरत में रहने वाले अपने दोस्त की कार को  पहुंचाने गया था, मृतक सुधाकर पांडे को उस समय भी हल्का बुखार था, अचानक सूरत में ही सुधाकर की तबीयत और खराब हुई तो लोगों ने उसे अस्पताल ले गया। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ जिसके बाद पंद्रह अगस्त की सुबह सुधाकर की सांसें थम गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों के मुताबिक बुखार के बाद चिकनगुनिया ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मृतक के तीनों बेटे व पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मिले सूत्रों के अनुसार परिजन शव को लेने के लिए सूरत गए हुए हैं।

No comments

Popular Posts