Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

राखी बंधाला भैया फर्ज निभाया मंगल गीत के पुलिस कर्मियों को बाधी गई राखी।

एकल विद्यालय संस्था ने आसपुर देवसरा में पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन अमरगढ़। हिन्दुस्तान संवाद एकल विद्यालय संस्था की ओर से...

एकल विद्यालय संस्था ने आसपुर देवसरा में पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

अमरगढ़। हिन्दुस्तान संवाद

एकल विद्यालय संस्था की ओर से बुधवार को पुलिस थाना आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष संजय पाण्डेय के साथ उपनिरीक्षक वंशीधर राय सहित उनके अन्य स्टाफ के पुलिस कर्मियों को राखी बांध कर रक्षाबंधन त्यौहार मनाया गया। एकल विद्यालय संस्था की युवतियों का कहना है कि पुलिस कर्मचारी अक्सर आम लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी खुशियों को दरकिनार कर देते हैं।
अन्य हर वर्ग के लोगों के लिए सरकार की ओर से छुट्टियां निर्धारित की गई होती हैं। वह लोग हर त्यौहार के अपने घरों या अपने रिश्तेदारों के यहां जाते हैं। वहां अपने लोगों के साथ त्यौहार की खुशियां बनाते हैं। इसके विपरीत पुलिस जवान व हमारे सैनिक भाई अक्सर इन खुशियों के महरूम रह जाते हैं। एक ओर लोग रक्षा बंधन पर्व पर अपने बहन भाईयों के पास जाएंगे। वहां भाई अपनी बहनों से राखियां बंधवाएंगे और बहनें अपने भाई की कलाई के राखियां बांधेंगी। इसके विपरीत पुलिस जवान इस दिन में अपने थानों व चैक पोस्टों पर हमारी व कानून की रक्षा के लिए तैनात रहेंगे।
जिसे देखते हुए एकल विद्यालय ने कर्तव्य निष्ठा से ड्यूटी निभा रहे पुलिसवालों के साथ रक्षाबंधन त्योहार मनाने का निर्णय लिया। एकल विधालय संस्था से मोहनी पाण्डेय ने विधालय बारे जानकारी देते हुए कहा की एकल विद्यालय में पांच गतिविधियाँ चलती हैं जैसे प्राथमिक, आरोग्य,ग्राम विकास,जागरण व संस्कार उन्होंने कहा कि आज आम लोग अपने घरों में आसानी से त्योहार मना लेते हैं। लेकिन हमारी सुरक्षा करने वाले पुलिस कर्मी डाक्टर व सेना के जवान त्योहार के समय भी अपनी ड्यूटी कर हमारी रक्षा करते रहते हैं।
ऐसे में सभी महिलाओं व युवतियों का कर्तव्य बनता है कि वे इन सुरक्षा कर्मियों को भाई की तरह राखी बांधे और इन्हें भी त्योहार की खुशी प्रदान करें। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने भी अपनी बहनों को उपहार लेने के लिए रुपये दिए।

No comments

Popular Posts