फाइल फोटो-अंकित घर से किसी काम के लिए लखनऊ जा रहें बाइक सवार के सामने अचानक सड़क पर गाय आने से टक्कर हो गई। जिससे असंतुलित होकर ...
फाइल फोटो-अंकित
घर से किसी काम के लिए लखनऊ जा रहें बाइक सवार के सामने अचानक सड़क पर गाय आने से टक्कर हो गई। जिससे असंतुलित होकर दोनों युवक सड़क पर गिर गए।जिसमें पीछे बैठे युवक की मौत हो गई। वही बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महोखरी गांव के अंकित पाठक 25, पुत्र राजकुमार व सत्यम मिश्र 28, पुत्र हरिशंकर शनिवार रात दस बजे घर से बाइक लेकर किसी कार्य के लिए लखनऊ जा रहें थे। रात करीब एक बजे हैदरगढ़ के थाना लोनी कटरा थाना क्षेत्र के त्रिवेणीगंज पहुंचे ही कि अचानक राजमार्ग पर गाय आ गई। और सवार असंतुलित होकर टकराकर सड़क पर गिर पड़े। जिससे बाइक पर पीछे बैठे अंकित ने दम तोड़ दिया।शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। तथा मोबाइल से घटना की सूचना परिजनों को दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर का है।शादी नहीं हुई थी।
जिगरी दोस्त थे दोनों युवक।
अंकित पाठक व सत्यम मिश्र दोनों में गहरी दोस्ती थी।दोनों हमेशा एक साथ रहते। घटना के बाद इनकी दोस्ती की चर्चा लोगों की जुबान पर है। सत्यम मिश्र लखनऊ में कहीं प्राइवेट जॉब करता था।काम दिलाने के सिलसिले में अपने साथ अंकित को साथ लेकर जा रहा था।
No comments