Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

एडिटर इन -चीफ नवीन कुमार मिश्र। महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा है अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ...

एडिटर इन -चीफ नवीन कुमार मिश्र।

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा है अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
     आसपुर देवसरा थाना अंतर्गत आमापुर गांव की रहने वाली खुशबू पत्नी कमलेश को  29 जून सन 2022 को आमापुर गांव का रहने वाला फूलचंद पुत्र दूबर तथा विपिन मिश्रा पुत्र गप्पू मिश्रा थाना कंधई प्रलोभन देकर घर रामापुर थाना कंधई ले  गए । पीड़िता  अपने साथ पचास हजार नकद तथा कीमती जेवरात भी ले गई । दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा उसके समस्त जेवरात विपिन की मां रेखा देवी ने रख लिया, और उसे घर से भगा दिया।  पीड़ित महिला ने इस संबंध में जब शिकायत किया तो आमापुर गांव का रहने वाला राम प्यारे वर्मा पुत्र बुद्धू वर्मा ने फर्जी तरीके से पीड़िता का हस्ताक्षर करवा कर समझौता करा दिया । पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया कहीं से कोई कार्यवाही ना होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली । कोर्ट के आदेश पर आसपुर देवसरा थाने में दिनांक 18 मई 2023 को  आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया जिसमें पुलिस सभी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देने लगी।  मामले में आसपुर देवरा थाने के उप निरीक्षक बंशीधर राय कांस्टेबल विशाल कुमार मौर्य के साथ मुखबिर की सूचना पर विपिन कुमार मिश्रा पुत्र गप्पू मिश्रा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

No comments

Popular Posts