फोटो-यशो आसपुर देवसरा सन्तोष कुमार सिंह उपनिरीक्षको के साथ मीटिंग करते हुए। थाना आसपुर देवसरा में थाना अध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह...
थाना आसपुर देवसरा में थाना अध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह द्वारा सभी उपनिरीक्षक को बुलाकर बैठक की,बैठक में भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर वार्ता की गई, थाना क्षेत्र मे कई जगह अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी, साथ ही कई स्थानों पर जुलूस भी निकाला जाएगा, अम्बेडकर जयंती को लेकर पुलिस द्वारा क्या क्या तैयारिया की गई है,उस पर चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अम्बेडकर जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी, साथ ही बिना परमिशन के कोई भी व्यक्ति द्वारा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जुलूस नहीं निकालेगा।
No comments