Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

फर्जी लेबर इंस्पेक्टर को आसपुर देवसरा की पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल।

फोटो-फर्जी लेबर इंस्पेक्टर सुबास शर्मा को आसपुर देवसरा की पुलिस ने किया गिरफ्तार।  थाना आसपुर देवसरा क्ष...


फोटो-फर्जी लेबर इंस्पेक्टर सुबास शर्मा को आसपुर देवसरा की पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के  ढकवा नगर पेट्रोल पंप पर रात के समय निजी कार से दो लोग पहुंच कर अपने आप को लेबर इंस्पेक्टर लखनऊ बताकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करने लगे।इसी समय क्षेत्र में गस्त कर रही आसपुर देवसरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और फर्जी लेबर इंस्पेक्टर से विवाद होता देख यशो संतोष कुमार सिंह ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि ये फर्जी लेबर इंस्पेक्टर है,और फर्जी  लेबर इंस्पेक्टर का आइकार्ड लेकर घूम रहे हैं। फिर क्या था फर्जी लेबर इंस्पेक्टर को आसपुर देवसरा की पुलिस अपने साथ थाने पर ले लाई,और कार्ड दिखा कर धौंस दिखाने वाला व्यक्ति सुबास शर्मा पुत्र सियाराम शर्मा निवासी 3/524 सेक्टर 3 जानकीपुरम थाना जानकीपुरम लखनऊ का है।इसको गिरफ्तार कर संबधित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।नक़ली लेबर इंस्पेक्टर के साथी संदीप मिश्रा पुत्र शेषनाथ मिश्रा निवासी करौंदी कलां जनपद सुल्तानपुर के उपर भी 504,506 के तहत आसपुर देवसरा की पुलिस ने कार्यवाही की है। साथ ही ये लोग जिस सेंट्रो कार से फर्जी लेबर इंस्पेक्टर का आई कार्ड को लेकर घूम रहे थे उस कार को भी आसपुर देवसरा पुलिस ने सीज कर दिया गया है।
आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा दिया गया है।

No comments

Popular Posts