Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

रामनवमी, हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल शोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग हुई सम्पन्न।

Editor in chief Naveen Kumar mishra. आसपुर देवसरा क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद /बजरंग दल के तत्वाधान में श्री रामनव...

Editor in chief Naveen Kumar mishra.
आसपुर देवसरा क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद /बजरंग दल के तत्वाधान में श्री रामनवमी, श्री हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम किया गया, यह कार्यक्रम विकास सिंह बजरंग दल विभाग सहसंयोजक प्रतापगढ़ के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पूजा सिंह पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी आसपुर देवसरा ने सर्वप्रथम  प्रभु श्री रामचंद्र जी, श्री हनुमान जी पूजा आरती कर राम भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा की, यात्रा रामगंज से होकर ढखवा पहुंची जगह-जगह हिंदू समाज के द्वारा राम भक्त, हनुमान भक्तों के ऊपर , पुष्प वर्षा, एवं जलपान की व्यवस्था की गई ,  इस समय शांति व्यवस्था को लेकर थाना आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह अपने मय फोर्स के साथ मौके पर उपस्थित रहे।हिंदुत्व के लिए किए गए कार्य से प्रभावित होकर प्रशांत जायसवाल सभासद,  रामगंज ने विकास सिंह, विनय सिंह, सूरज जायसवाल, अभिषेक सिंह छोटू, अशीष बरनवाल को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, इस अवसर पर  वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक सिंह राजा मरगूपुर, राकेश सिंह चेयरमैन रामगंज, अशोक जायसवाल अध्यक्ष पट्टी, कुंवर मृगेंद्र प्रताप सिंह,  विभाग उपाध्यक्ष रविकांत पांडे, विभाग संयोजक नवीन बजरंगी, जिला मंत्री रवि सेन सिंह, जिला संयोजक प्रिंस बरनवाल प्रखंड अध्यक्ष   विजय उपाध्याय, प्रखंड संयोजक  विनय सिंह, प्रखंड मंत्री दिनेश सिंह, सत्संग प्रमुख दूधनाथ दास, अरविंद गौतम ,सूरज, प्रशांत नीरज राजन नितिन राज सचिन  आदि कार्यकर्ता ,पदाधिकारी , उपस्थित रहे।

No comments

Popular Posts