Editor in chief Naveen Kumar mishra. मुंबई :- मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है।इस कथन को आदर्श मानते हुए आदर्श बंधु संघ दादर मुम्ब...
मुंबई :- मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है।इस कथन को आदर्श मानते हुए आदर्श बंधु संघ दादर मुम्बई के तत्वाधान में श्री शिव साई धाम संस्थान गधियावां पट्टी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष व श्री राम सेवा संस्थान प्रतापगढ़ के संरक्षक अजीत पाण्डेय द्वारा सांताक्रुज पश्चिम स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के अनाथ महिलाओं को गाउन संगीता अजीत पाण्डेय के हाथों भेट किया गया।इस मौके पर अजीत पांडेय ने कहा कि अनाथ और बुजुर्गों की सेवा बहुत पुनीत कार्य है।इस मौके पर आदर्श बंधु संघ के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी,कोषाध्यक्ष अरूण पाण्डेय,महासचिव प्रह्लाद पाण्डेय, अक्षयवर तिवारी,अरविंद मिश्रा, डॉ शिव कुमार पाण्डेय, विनय पाण्डेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments