फोटो- आसपुर देवसरा के गोविन्दपुर गांव में मारपीट में घायल हुए लोग। थाना आसपुर दे...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के आने वाले गोविंदपुर गांव में डीजे बजाने को लेकर को लेकर आज फिर दो पक्षो में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों पक्षो से तीन तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष से अजय वर्मा उम्र 22 बर्ष,आनन्द वर्मा पुत्र फ़ूल चन्द्र वर्मा उम्र 19 बर्ष, फ़ूल चन्द्र वर्मा पुत्र स्वर्गीय रामशिरोमणि वर्मा उम्र 45 बर्ष, तथा दूसरे पक्ष से रमेश चंद्र पटेल पुत्र शिव प्रसाद पटेल, संदीप पटेल पुत्र लालजी उम्र 19 बर्ष शिव प्रसाद पुत्र स्वर्गीय सीताराम उम्र 65 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आसपुर देवसरा की पुलिस पहुंचकर घायलों को अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया जहां पर गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने संदीप,रमेश चंद्र, अजय, फूलचंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है दोनों पक्षों से जमीनी विवाद की तहरीर मिली हुई है मेडिकल परीक्षण के लिए दोनों पक्षों के घायल लोगों को अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया है, जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
No comments