फोटो-सैफाबाद पुलिस चौकी पर हुई पीस कमेटी की बैठक। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के सैफाबाद में आज चौकी इंचार...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के सैफाबाद में आज चौकी इंचार्ज सुनील राय द्वारा आगामी बकरीद का त्योहार देखते हुए पीस कमेटी की बैठक बुलाई,इस पीस कमेटी की बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहार बकरीद के अवसर पर आपसी सौहार्द को लेकर की गई। चौकी इंचार्ज सुनील राय ने उच्च अधिकारियों के निर्देश को लोगों को बताया कि बकरीद का त्योहार शांति पूर्ण ढंग से लोग अपना मनाए।इस त्योहार पर कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज अदा ना करें, यदि नमाज अदा करना है तो वो अपने मस्जिद में जा कर नमाज़ अदा करें। यदि क्षेत्र में कहीं पर भी कोई अप्रिय घटना होती है तो तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दे। कोई भी व्यक्ति आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस समय क्षेत्र के कई सम्भ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे जिसमें प्रमोद सोनी ग्राम प्रधान सैफाबाद,रईस नेता, सुभाष शुक्ला, मुस्ताक ,मेहताब सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
No comments