Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

पट्टी/आसपुर देवसरा। ड्यूटी पर आ रहा पीआरबी का चालक सड़क हादसे में हुआ गंभीर चिकित्सकों ने किया रेफर।

फोटो - घायल होमगार्ड मनोज कुमार।  पट्टी। कोतवाली में पीआरबी 2016 पर तैनात चालक नाइट ड्यूटी आते समय सड़क हादसे में घा...

फोटो - घायल होमगार्ड मनोज कुमार।
 पट्टी। कोतवाली में पीआरबी 2016 पर तैनात चालक नाइट ड्यूटी आते समय सड़क हादसे में घायल हो गया। सीएचसी में इलाज के पश्चात उसे जिला मुख्यालय रेफर किया गया है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के कोटिया रमगढ़ा निवासी मनोज कुमार पाठक 35 पट्टी कोतवाली में पीआरबी 2016 के चालक हैं। वह पेशे से होमगार्ड है। मंगलवार की रात 8:30 बजे करीब वह अपने घर से अपाचे बाइक से नाइट ड्यूटी करने के लिए कोतवाली पट्टी आ रहे थे। पट्टी ढकवा मार्ग पर कल्लू नगर चौराहे के समीप ई रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनको गंभीर चोटें आई। घायल होमगार्ड के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी पर पीआरबी के सिपाही व वैन मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

No comments

Popular Posts