Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा थाने में भव्य तरीके से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी।

फोटो आसपुर देवसरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाते हुए। थाना आसपुर देवसरा में थाना अध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह के अगुवाई में थाना आ...

फोटो आसपुर देवसरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाते हुए।
थाना आसपुर देवसरा में थाना अध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह के अगुवाई में थाना आसपुर देवसरा में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को यादगार तरीके से मनाया गया।शाम पांच बजे से ही थाने के अन्दर कान्हा के गानों पर थाने के साथ सभी पुलिस कर्मी और क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्ति झूमते हुए नजर आए, कृष्ण के जन्म लेते ही गायक निलेश तिवारी द्वारा मनोरम सोहर गीत सुनाया गया,इस समय छोटे छोटे बच्चे राधा कृष्ण का रूप में दिखाई दिये, मिमिक्री कलाकारों द्वारा कई नेताओं और अभिनेताओं की आवाज में डायलॉग प्रस्तुत किया गया।इस समय पट्टी के एसडीएम तनवीर अहमद, क्षेत्राधिकारी पट्टी आनन्द राय पूर्व कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय, पूर्व जिला जज शशिकांत पांडेय, ग्राम प्रधान गधियांवा प्रदीप पांडेय, विनोद पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह, ग्राम प्रधान कबीरपुर जय प्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान आसपुर देवसरा प्रधान प्रतिनिधि दीपक सिंह, राहुल पांडेय,गौरामाफी ग्राम प्रधान सुशील सिंह, बबलू मिश्र, महेन्द्र सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।



No comments

Popular Posts