फोटो - अमरगढ़ उपडाकघर पर स्वतंत्रता दिवस पर नहीं लगाया गया तिरंगा। भारत देश में गुरुवार को ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता प्राप्त करन...
भारत देश में गुरुवार को ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता प्राप्त करने के 78 साल पूरे कर लिए। 15 अगस्त, 2024 की सुबह पूरे देश में तिरंगा फहराया गया, क्या गली क्या चौराहा बूढ़े, बच्चे, नौजवान,हर तरफ स्वतंत्रता की आजादी का जश्न मनाते रहे लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक ऐसा उप डाकघर है जहां पर स्वतंत्रता दिवस पर झंडा नहीं फहराया गया,जिसके कारण लोगों में रोश व्याप्त है,एक तरफ़ सरकार जहां स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर तिरंगा का कार्यक्रम चला रखी है, वहीं दूसरी तरफ यह उप डाकघर तिरंगे से अछूता कैसे रह गया। यह उप डाकघर प्रतापगढ़ जिले के अमरगढ़ बाजार में स्थित है। यहां पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोई भी उप डाकघर के कर्मचारीयों ने झंडा फहराना मुनासिब नहीं समझा, इस विषय में जब उप डाकघर के बड़े बाबू सचिन शुक्ला से फोन पर बात की गई तो उन्होंने गोल मटोल जवाब देते हुए अपनी विवशता जाहिर की। उन्होंने शुरू में बातचीत के दौरान बताया कि यह डाकघर प्राइवेट विल्डिंग में है,इसलिए झंडा नहीं फहराया गया,जब इस विषय में और गहनता से बात की गई तो उन्होंने बताया उप डाकघर दूसरे मंजिल पर बना हुआ है और वहां पर झंडा लगाने का स्थान नहीं है। हम-लोग इसके बदले दूसरे क्षेत्र में जाकर ध्वजारोहण कर लिए हैं। सोचने वाली बात है कि उप डाकघर पर पर्याप्त जगह है जो कि फोटो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है इसके बाद भी वहां पर तिरंगा नही फहराया गया।
No comments