Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा/गैर समुदाय के अधेड़ ने नाबालिग दलित लड़की से किया दुष्कर्म का प्रयास।

थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के सैफाबाद इलाके की एक दलित नाबालिग लड़की के साथ एक गैर समुदाय के अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास ...

थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के सैफाबाद इलाके की एक दलित नाबालिग लड़की के साथ एक गैर समुदाय के अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। मामला सैफाबाद चौकी क्षेत्र का है, यहां पर मोबिन पुत्र जुम्मन उम्र 53 बर्ष ने अंडे और चक्की की दुकान खोल रखी है,आरोप है कि इसी दुकान पर रविवार करीब सुबह 11बजे क्षेत्र की एक नाबालिग दलित बेटी सामान लेने के लिए गई हुई थी, उस समय दुकान पर मोबीन मौजूद था,और किसी को ना देख मौका मिलते ही मोबीन ने नाबालिग लड़की को दुकान के अन्दर ले जाकर, उसके साथ छेड़खानी किया। नाबालिग लड़की ने सारी घटना अपने परिजनों को बता दी, जिसके बाद परिजनो ने इसकी लिखित शिकायती पत्र थाना आसपुर देवसरा में देकर न्याय की गुहार लगाई है।सम्बन्ध में थाना आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

No comments

Popular Posts