Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा/नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में हुई मौत, ससुराल वालो पर लगा हत्या का आरोप।

फाइल फोटो - मृतिका गुन्नाज  थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के दफरा गांव में एक विवाहिता की सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे संदिग्ध ...

फाइल फोटो - मृतिका गुन्नाज 
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के दफरा गांव में एक विवाहिता की सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे संदिग्ध दशा में मौत हो गई । मृतिका गुन्नाज पत्नी आसिफ अली उम्र 20 वर्ष की है। सूचना पर आसपुर देवसरा की पुलिस पहुंच कर शव का पंचनामा करके पीएम के लिए भेज दिया। थाना आसपुर देवसरा में सरफराज राईन पुत्र निजामुद्दीन नगर पंचायत कोइरीपुर मोहल्ला पंतनगर थाना चांदा सुल्तानपुर ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी साली गुन्नौज पुत्री अरमान अली कोइरीपुर थाना चांदा सुल्तानपुर की शादी 15 नवंबर 2023 को आसिफ पुत्र पप्पू ग्राम दफरा थाना आसपुर देवसरा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर गुन्नाज के ससुराल वाले गुन्नाज के साथ मारपीट करते चले आ रहे थे, दहेज में मोटरसाइकिल की मांग शादी के बाद भी करते चले आ रहे थे। इसी बात को लेकर ,बीते सोमवार की शाम को लगभग साढ़े पांच बजे गुन्नाज का पति आसिफ, ससुर पप्पू ,सास जरीना, नंद साहिबा और दो-तीन लोग अज्ञात ने मेरी साली गुन्नौज की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी है। गुन्नौज अपने पति आसिफ के साथ महाराष्ट्र के पुणे में रहती थी। करीब एक महीने पहले ही वह वापस अपने ससुराल दफरा में आई हुई थी। गुन्नाज के पिता ने बेटी की विदाई करवाने के लिए 15 सितम्बर को उसकी ससुराल दफरा भी गया हुआ था,लेकिन गुन्नाज की सास बकरी चराने और ससुर बाजार चले गए थे। पांच घंटे के इंतजार के बाद भी जब गुन्नाज के सास ससुर वापस नहीं आए तो गुन्नाज के पिता अरमान अली अपने घर को वापस चलें गए थे।इस मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

No comments

Popular Posts