फोटो - मृतिका सपना। बीती रात जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे सुखदेव गांव में एक दिन पूर्व मायके आई 25 वर्षीय विवाहिता सपना की गला ...
बीती रात जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे सुखदेव गांव में एक दिन पूर्व मायके आई 25 वर्षीय विवाहिता सपना की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई और हत्यारों ने उसके शव को धान के खेत से घसीटते हुए घर से दो सौ मीटर दूर ले जाकर चरी के खेत में छुपा दिया। घर के पिछवाड़े मिली उसकी सैंडिल और धान की फसल टूटने से खेत में बनी लीक के सहारे परिजन शव तक पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दिया। भारी पुलिस बल के साथ कप्तान भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतका के भाई धर्मेंद्र कुमार पटेल ने गांव के ही दो युवकों पर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दिया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
फाइल फोटो - मृतिका सपना।
कटरा गुलाब सिंह चौकी क्षेत्र के पूरे सुखदेव निवासी स्व माताफेर पटेल की बेटी सपना की शादी प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में स्व अमृत लाल पटेल के पुत्र रामचंद्र पटेल के साथ बीते फरवरी माह में हुई थी। एक दिन पहले सपना अपने मायके आई थी। सोमवार की शाम वह अचानक लापता हो गई। खोजबीन के दौरान देर रात घर से दो सौ मीटर दूर खेत में उसका शव मिला तो गांव में कोहराम मच गया। बेटी का शव देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और परिवार के ही एक युवक विनय कुमार पटेल व वीरेंद्र कुमार पुत्र मेवालाल पटेल पर चीख चीख कर हत्या का आरोप लगाने लगे। बड़े भाई धर्मेंद्र कुमार ने दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर भी दिया है। धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि विनय कुमार पहले भी उसकी बहन सपना को परेशान करता था उसकी अश्लील फोटो ससुराल भेजकर ब्लैकमेल करता था, जिसकी शिकायत पुलिस से भी किया था। शादी के बाद भी उसकी हरकत बंद नहीं हुई तो काफी विवाद हुआ तब उसने जान से मारने की धमकी भी दिया था। मायके आते ही विनय कुमार ने उसे बुलाकर बड़ी बेरहमी उसकी हत्या कर दिया और उसके जेवर भी छीन लिया और उसके साथ दुराचार भी किया है। फिलहाल आरोपी सपरिवार घर से फरार हैं और जेठवारा पुलिस जांच में सक्रिय है।

No comments