फाइल फोटो - मृतिका राजदेई NHT BHARAT आसपुर देवसरा प्रतापगढ़। मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। ...
NHT BHARAT आसपुर देवसरा प्रतापगढ़।
मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उमरा गांव निवासी सपा नेता सुरेश यादव की मां राज देई पत्नी उमाशंकर यादव उम्र 70 वर्ष दाउदपुर सैफाबाद संपर्क मार्ग पर घर से सुबह मॉर्निंग वॉक पर गई थी। दाउदपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने राज देई को सड़क पर रौदते हुए आगे निकल गई। ट्रक ड्राइवर ने बिजली के पोल में भी टक्कर मार दी जिससे बिजली के दो पोल टूट गए। इस दुर्घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर तेजी से सैफाबाद की तरफ भागने लगा। सड़क के किनारे बने लाल जी निषाद के घर के परिवार के लोग सड़क के पास कुर्सी पर बैठकर चाय पी रहे थे कि अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाल बाल बचे। धनसर गांव में ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर ट्रक लेकर भाग रहे ड्राइवर को पड़कर जमकर पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया गया है प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
No comments