फोटो - आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष द्वारा बच्चों को उपहार देते हुए। 31 अक्टूबर को पूरे देश में दीपावली का पर्व मनाया गया।दीपावली का पर्व मानवी...


फोटो - आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष द्वारा बच्चों को उपहार देते हुए।31 अक्टूबर को पूरे देश में दीपावली का पर्व मनाया गया।दीपावली का पर्व मानवीयता और खुशी का प्रतीक है। इसी भावना को लेकर थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा संतोष कुमार सिंह ने अपने हमराहियों के साथ थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव में पहुंचे। यहां पर गरीब परिवार के नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। आसपुर देवसरा की पुलिस ने बच्चों को उपहार के रूप में पटाखा, फूलझड़ी, मोमबत्ती, मिठाई दिया। उपहार पाते ही बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ग़रीब असहाय लोगों का मदद करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है,ऐसे लोगों की मदद जरूर करते रहना चाहिए।
No comments