डीआईजी राजीव पांडेय ने महाशक्ति भवन का किया नामकरण। मेला ग्राउंड में हिंदुस्तान के पत्रकार सत्यनारायण खंडेलवाल के नव...
मेला ग्राउंड में हिंदुस्तान के पत्रकार सत्यनारायण खंडेलवाल के नवनिर्मित भवन का नामकरण मुख्य अतिथि राजीव पांडेय (आईपीएस) पुलिस उप महानिरीक्षक सेन्ट्रल आकश्मीर रेंज (जम्मू एंड कश्मीर) के कर कमलो द्वारा गुरुवार को संपन्न हुआ।
भवन स्वामी सत्यनारायण खंडेलवाल व उनकी पत्नी कामिनी खंडेलवाल सहित पट्टी नगर के बाजारग्यान परिवार के साथ तमाम नगर निवासियों ने डीआईजी राजीव पांडेय व उनकी धर्म पत्नी श्रीमती प्रगति पांडेय का माला पहनाकर स्वागत किया। बाजारग्यान परिवार के स्वागत से अविभूत डीआईजी श्री पांडेय ने कहा घर का नामकरण, परिवार के मूल्यों और क्षेत्र के सांस्कृतिक लोकाचार को दर्शाता है। इससे पूर्वजों का सम्मान बढ़ता है। यह स्थानीय भाषा, रीति-रिवाजों, और अनुष्ठानों को दर्शाता है। इस आयोजन से परिवार की पहचान और विरासत का प्रतिबिंब होता है।
श्रीमती प्रगति पांडेय ने कहा कि घर का नाम सरल, सीधा, और याद रखने में आसान होने के साथ सकारात्मक अर्थ वाला होना चाहिए। घर के नाम को अपने कुल देवता या ईष्ट देवता के नाम पर भी रखा जा सकता है। यह सभी विशेषताएं महाशक्ति भवन में मौजूद है।
No comments