कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में तेज तर्रार कहे जाने वाले और अपराधियों के ऊपर भूखे शेर की तरह टूट पड़न...
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में तेज तर्रार कहे जाने वाले और अपराधियों के ऊपर भूखे शेर की तरह टूट पड़ने वाले निर्भीक, निडर, साहसी उप निरीक्षक, अंकित तिवारी ने आठ किलो चोरी की सरिया के टुकड़े और रिंग के साथ रामबाबू पुत्र रामचंद्र निवासी सदर बाजार थाना कोतवाली नगर को बेल्हा देवी घाट के बग़ल स्टोर रूम के पास से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार इस चोर को पकड़ने के बाद चोरों के बीच में हड़कंप मचा हुआ है। चोरों को उप निरीक्षक अंकित तिवारी का अब डर सताने लगा है। लोगों में चर्चा है कि यदि पुलिस चोरों के खिलाफ ऐसे कार्यवाही करती रही तो आने वाले समय में चोरी घटनाएं शून्य हो जाएगी।
No comments