फाइल फोटो - मृतक राज। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के उदईशाहपुर गांव में रहने वाले सुरेन्द्र शर्मा के 15 वर्षीय बड़े बेटे राज क...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के उदईशाहपुर गांव में रहने वाले सुरेन्द्र शर्मा के 15 वर्षीय बड़े बेटे राज का प्रयागराज महाकुंभ में गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई।वह अपने मम्मी पापा दो बहन रिया, छोटी और चाचा महेंद्र शर्मा चाची पूजा के साथ आज सुबह करीब दस बजे प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए गया हुआ था। दिन में करीब तीन बजे राज नहाने के दौरान वह गंगा नदी में डूब गया आनन-फानन में गोताखोर उसे पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक राज दम तोड चुका था।राज की मौत का खबर सुनते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। सुरेन्द्र कुमार बच्चों के साथ सूरत में रहकर नौकरी करते हैं। प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए बच्चों के साथ घर आए थे। मिली जानकारी के अनुसार अभी मृतक के परिजन प्रयागराज में ही मौजूद हैं।
No comments