फोटो - गोविंद पाल। पिछले माह विद्युत करंट की चपेट में पोल से गिरने वाले संविदा लाइनमैन की जिंदगी बच गई उसे अस्पताल से डाक्टरों न...
पिछले माह विद्युत करंट की चपेट में पोल से गिरने वाले संविदा लाइनमैन की जिंदगी बच गई उसे अस्पताल से डाक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। जिससे उसके परिजनों व विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों ,आम जनमानस तथा दानदाताओं के प्रति आभार जताया है ।
पट्टी तहसील क्षेत्र के लौवार गांव के गोविंद पाल उडैयाडीह विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइन मैन है । बीते जनवरी माह में सिसौरा गांव में विद्युत फाल्ट ठीक करते समय वह अचानक करेंट की चपेट आ गया और पोल से नीचे गिर पड़ा । जिससे उसके कमर के नीचे वाले हिस्से में गंभीर चोटे आ गई। सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता जयराज राजपूत व विद्युत कर्मियों उसे सीएचसी पट्टी व जिला मेडिकल कॉलेज ले गये, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। जहां उसका डाक्टरों ने रीढ़ का आपरेशन किया तथा शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया ।
गोविंद के इलाज के लिए न्यायिक अधिकारी जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों तथा आम जनमानस व दान दाताओं व विभागीय लोगों ने बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप में 344237 रूपए की मदद की।इस बात से खुश संविदा लाइन मैन के परिजनों,विद्युत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी के प्रति आभार जताया है।
सहायता नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में दानदाताओं, न्यायिक अधिकारी,जनप्रतिनिधियों पत्रकारों एवं विद्युत अधिकारियों कर्मचारियों ने गोविंद पाल के इलाज के लिए सहयोगी महेंद्र उपाध्याय के एकाउंट में 142487,शैलेश सिंह,के एकाउंट में 117250,व गोविंद पाल के एकाउंट में 50000 तथा विमलेश प्रजापति के खाते में 34500 रुपए जो टोटल तीन लाख चौवालीस हजार दो सौ सैंतीस रुपए सहयोग राशि प्राप्त हुआ।
No comments