पट्टी प्रतापगढ़। घर से स्कूल को निकली दो छात्राएं वापस घर नही पहुंची। देर शाम तक इंतजार और परिजनों की तलाश में जब कुछ पता नहीं चला तो अभिभवक...
पट्टी प्रतापगढ़। घर से स्कूल को निकली दो छात्राएं वापस घर नही पहुंची। देर शाम तक इंतजार और परिजनों की तलाश में जब कुछ पता नहीं चला तो अभिभवकों ने पुलिस को सूचना दी। पट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शनिवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया कि कक्षा 10 व 11 में पढ़ने वाली छात्राएं दोनों बीते शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे घर से स्कूल के।लिए निकली थीं। शाम तक जब दोनों छात्राएं घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद जब दोनों का पता नहीं चल सका। अभिभावक द्वारा शिकायती पत्र में यह भी दर्शाया गया है कि एक मोबाइल नंबर पर वह दोनों अधिकतर बात करती थी पर उस नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। अभिभावकों को आशंका है कि इस घटना के पीछे उस मोबाइल नंबर का कुछ ना कुछ सहभागिता अवश्य है। पीड़ित अभिभावक में आजा दिवस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने और छात्राओं की सही लोकेशन पता करते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
No comments