Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

पट्टी ब्रेकिंग/असलहा सटाकर महिला से की गई चैन छिनैती।

फोटो - महिला से छिनैती करने वाले संदिग्ध। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पचौरी मोड पर एक महिला से बंदूक की नोक पर उस समय चैन छिनैती हो गई जब वह अप...

फोटो - महिला से छिनैती करने वाले संदिग्ध।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पचौरी मोड पर एक महिला से बंदूक की नोक पर उस समय चैन छिनैती हो गई जब वह अपने पति के साथ अपने मौसी के घर जा रही थी।
नीतू सिंह पत्नी रिंकू सिंह निवासी कम्मरपुर थाना सरपतहा जौनपुर अपने पति रिंकू के साथ अपने मौसी के घर थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के पचौरी गांव जा रही थी, लेकिन जैसे ही वह पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पचौरी मोड पर पहुंची कि दो लोग एक बाइक पर सवार असलहे की दम पर नीतू सिंह के गले से चैन छीन कर अमरगढ़ की तरफ भाग निकले। जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा डायल 112 पर दी गई। मौके पर पट्टी के कोतवाल आलोक कुमार अपने हमराहियों के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की साथ ही अमरगढ़ में पुलिस बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगलवाया‌ तो पता चला दो व्यक्ति एक पल्सर पर सवार होकर ढकवा की तरफ जा रहे हैं। इस सीसीटीवी फुटेज को पीड़ित को दिखाया गया तो दोनों ही व्यक्तियों को घटना को अंजाम देने के रूप में पहचान लिया गया। पट्टी की पुलिस छानबीन में जुटी है।

No comments

Popular Posts