Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

वंशा देवी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज करौदहा में टैबलेट का हुआ वितरण।

विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के करौदहा गांव में स्थित वंशा देवी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज में छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट क...

विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के करौदहा गांव में स्थित वंशा देवी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज में छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट का वितरण किया गया, जिसमें 65 छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट दिया गया। इस टैबलेट वितरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उमेश द्विवेदी (सदस्य विधान परिषद लखनऊ) विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित ज्ञानप्रकाश उपाध्याय  प्रवासी भारत रत्न और भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में विशाल विक्रम सिंह प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका प्रतापगढ़ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के डायरेक्टर ब्लॉक प्रमुख महाराजगंज जौनपुर के विनय सिंह रहे। प्रबंधक अजय सिंह रहे।सर्व प्रथम छात्राओं द्वारा अतिथियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत गीत सुनाया गया। तत्पश्चात सभी छात्राओं को टैबलेट देकर मुख मिष्ठान कराया गया। इस समय विद्यालय परिसर में क्षेत्र के सैकड़ो सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।

No comments

Popular Posts