विद्युत उपकेंद्र खागापुर गौरा रानीगंज प्रतापगढ़ में तैना...
विद्युत उपकेंद्र खागापुर गौरा रानीगंज प्रतापगढ़ में तैनात हेल्पर देवेंद्र कुमार तिवारी का बिजली के खंभे पर चढ़कर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम करने का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी हुआ है, यह फोटो बीते 27 मार्च का बताया जा रहा है जिसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। देवेंद्र कुमार तिवारी से दो दिन के अंदर इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि देवेंद्र तिवारी दो दिन के अंदर इस मामले में अपना स्पष्टीकरण नहीं दे पाते हैं, तो इन्हें इनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी।
No comments