Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

थ्रेसर की चपेट में आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत मचा कोहराम।

फोटो - मृतिका मंजू। फोटो- मृतिका के बच्चे उज्जवल और मिनाक्षी। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के आने वाले भनईप...


फोटो - मृतिका मंजू।
फोटो- मृतिका के बच्चे उज्जवल और मिनाक्षी।
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के आने वाले भनईपुर में शनिवार को करीब दोपहर दो बजे गेहूं की मढ़ाई करते समय मंजू पाल पत्नी राजेश पाल उम्र 35 बर्ष अचानक थ्रेसर की चपेट में आ गई जिससे मंजू देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हों गई‌। मिली जानकारी के अनुसार मंजू अपनी गेहूं के खेत में मढ़ाई करवा रही थी छिटके हुए गेहूं का बाल बटोरते समय मंजू की  साड़ी ट्रैक्टर के साप्ट में फस गया जिसके कारण मंजू को थ्रेसर के साप्ट ने लपेट लिया जब तक लोग ट्रैक्टर को बंद करते हैं तब तक मंजू की मौत हो चुकी थी।जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल रजनीश पांडेय और कानूनगो भी पहुंचे‌। आसपुर देवसरा की पुलिस भी पहुंच कर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा। मृतिका मंजू के दो बच्चे हैं जिसमें बड़ा बेटा उज्जवल अभी 10 बर्ष का और बेटी मीनाक्षी अभी सात बर्ष की है, दोनों श्री केएन पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल नखत पुर महराजगंज जौनपुर में पढ़ाई करते हैं। बेटा उज्जवल अभी कक्षा तीन का और बेटी मीनाक्षी कक्षा दो में पढ़ रही है।

No comments

Popular Posts