Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

महिला कांस्टेबल ने रचाई शादी, SP ने भी किया सस्पेंड।

  अलीगढ़ के 'सास-दामाद' और बदायूं के 'समधी-समधन' की चर्चित लव स्टोरी के बीच अब हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के...

 
अलीगढ़ के 'सास-दामाद' और बदायूं के 'समधी-समधन' की चर्चित लव स्टोरी के बीच अब हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गजालपुर गांव में एक महिला कांस्टेबल की प्रेम-कहानी सुर्खियां बटोर रही है. महिला कांस्टेबल ने मंदिर से शादी करके घर लौटी. एसपी ने तत्काल सस्पेंड कर दिया.
महिला कांस्टेबल ने रचाई शादी, दूल्हे के साथ लौटी घर, SP ने किया सस्पेंड
हापुड़ में नई दुल्हन को छोड़ महिला कांस्टेबल संग दूल्हे ने रचाई शादी, एसपी ने लिया एक्शन ..
महिला कांस्टेबल ने शादी के बाद सस्पेंड किया गया.
पहली पत्नी ने पति और कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.
मामले की जांच जारी, उचित कार्रवाई की जाएगी.
हापुड़. हापुड़ जनपद में शादी के 15 दिन बाद ही एक युवक ने अपनी प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली. पहली पत्नी को बिना तलाक दिए युवक ने यूपी पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल से दूसरी शादी रचा डाली. पहली पत्नी को जब दूसरी शादी का पता चला तो उसके होश उड़ गए. पहली पत्नी ने पति और महिला कांस्टेबल के खिलाफ देहात थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली नेहा नाम की युवती की शादी नवीन नाम के युवक से 16 फरवरी 2025 को हुई थी. शादी के 15 दिन बाद एक मार्च को युवक ने यूपी पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल निर्मला से दूसरी शादी रचा डाली.
पहली पत्नी को जब दूसरी शादी का पता चला तो उसके होश उड़ गए. इसके बाद आरोपी पति नवीन ने पहली पत्नी को काफी समझाया और कहा कि तुम दोनों को साथ रखूंगा. दोनों को खुश रखूंगा लेकिन पहली पत्नी को यह बात नागवार गुजरी. उसने देहात थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. मामला मीडिया में आने के बाद हापुड़ एसपी ने हाफिजपुर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल निर्मला को सस्पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल भी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं.
NHT BHARAT Editor in chief - Navin Kumar Mishra 

No comments

Popular Posts