Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

थाना नवाबगंज की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मनीष पटेल को किया गिरफ्तार।

*➡️ पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डा0 अनिल कुमार का अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन,* *➡️ प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्...



*➡️ पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डा0 अनिल कुमार का अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन,*
*➡️ प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी*
*➡️दुष्कर्म करने व एससी/एसटी एक्ट से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*➡️थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कंधेरुआ चौराहा के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*

*घटना का संक्षिप्त का विवरण-*
दिनांक 05.02.2025 को वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में धारा 64, 333, 352, 351(2) बी0एन0एस0 व 3(2)5, 3(1)द, 3(1)ध, एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डाॅ0 अनिल कुमार* द्वारा अभियुक्त वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत व *अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री संजय राय एवं क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता* के कुशल पर्यवेक्षण में *थाना प्रभारी नवाबगंज उ0नि0 श्री संतोष सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 श्री वीरपाल सिंह मय हमराह हे0कां0 शिशुपाल सिंह* द्वारा अभियुक्त मनीष पटेल पुत्र रामविशाल पटेल निवासी ग्राम कंधेरुआ ककरहिआ थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र नवाबगंज के कंधेरुआ चौराहा के पास गिरफ्तार किया गया।

*अभियुक्त मनीष पटेल को धारा 64, 333, 352, 351(2) बी0एन0एस0 व 3(2)5, 3(1)द, 3(1)ध, एससी/एसटी एक्ट में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है।*

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01- मनीष पटेल पुत्र रामविशाल पटेल निवासी ग्राम कंधेरुआ ककरहिआ थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
उ0नि0 श्री वीरपाल सिंह मय हमराह हे0कां0 शिशुपाल सिंह थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।

No comments

Popular Posts