सोशल मीडिया फेसबुक एवं अन्य माध्यम से जनपद प्रतापगढ़ का वीडियो एडिट करके खबर चलाई गई की विस्फोट से दहला प्रतापगढ़, वीडियो वायरल होत...
सोशल मीडिया फेसबुक एवं अन्य माध्यम से जनपद प्रतापगढ़ का वीडियो एडिट करके खबर चलाई गई की विस्फोट से दहला प्रतापगढ़, वीडियो वायरल होते ही प्रतापगढ़ की पुलिस हरकत में आई, जिसके बाद वीडियो की जांच की गई तो वीडियो भ्रामक और असत्य पाई गई। इसके बाद प्रतापगढ़ कोतवाली में अपवाह फैलाने वाले के विरुद्ध 203/25 धारा 192 बीएनएस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
आमजन मानस से अनुरोध है कि ऐसे भ्रामक वीडियो अथवा सूचनाओं पर विश्वास ना करें तथा किसी भी प्रकार की सूचना सत्यापित किए बिना आगे साझा न करें , शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
No comments