पट्टी नगर में शनिवार 24 मई, 2025 को आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर वीर शहीदों की पराक्रम एवं शौर्य गाथा को याद करते हुए तिरंगा य...
पट्टी नगर में शनिवार 24 मई, 2025 को आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर वीर शहीदों की पराक्रम एवं शौर्य गाथा को याद करते हुए तिरंगा यात्रा हम सब के अगुआ पूर्व मंत्री मोती सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। जिसका नगर के मेन रोड पर नारी शक्ति खंडेलवाल सेवा समिति के बैनर तले वृहत स्वागत किया गया। इसमें खंडेलवाल समाज की महिलाओं क्रमशः नेहा खंडेलवाल कामिनी खंडेलवाल, प्राची खंडेलवाल, प्रीती खंडेलवाल, रेनू खंडेलवाल, शिखा खंडेलवाल,लवी खंडेलवाल,सोनी खंडेलवाल, ट्विंकल खंडेलवाल, शानू खंडेलवाल, दीपिका खंडेलवाल सहित अन्य ने बढ़ चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाई। खंडेलवाल समाज की महिलाओं कतारबद्ध ढंग से खड़े होकर पूर्व मंत्री सहित तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की। पूर्व मंत्री ने इसके लिए सभी के प्रति साधुवाद जताया। यह कार्यक्रम देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत दिखलाई पड़ा। जिसमें सभी की हिस्सेदारी रही।
No comments