प्रतापगढ़ जनपद की पट्टी कोतवाली में उस वक्त बड़ा प्रशासनिक उलटफेर देखने को मिला जब ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने वाले तेजतर्र...
प्रतापगढ़ जनपद की पट्टी कोतवाली में उस वक्त बड़ा प्रशासनिक उलटफेर देखने को मिला जब ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने वाले तेजतर्रार कोतवाल अवन कुमार दीक्षित का अचानक ट्रांसफर कर दिया गया । अब यहां की कमान कोतवाल आदित्य सिंह को सौंपी गई है ।
पट्टी के तेज़ तर्रार कहे जाने वाले कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने पट्टी और आसपास के इलाकों में फैले ड्रग्स एम डी के खिलाफ कड़ा क़दम उठाया था। जिसके बाद कई रसूखदार के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया था। इसी बात को लेकर जिले में पुरज़ोर प्रशंसा भी की गई थी, लेकिन आज अचानक अवन कुमार दीक्षित का ट्रांसफर कर दिया गया।अवन कुमार दीक्षित का ट्रांसफर को लेकर लोगों में जमकर चर्चाएं हो रही है। कई लोगों का कहना है कि “ जो सचमुच क्राइम के खिलाफ ईमानदारी के साथ मुहिम चलाएगा तो यहां से उसका ट्रांसफर निश्चित है” अवन कुमार दीक्षित का ट्रांसफर को लेकर कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।
No comments