Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा ब्रेकिंग/फर्जी लूट की सूचना देने वाले का शांति भंग में हुआ चालान, दर्ज हुआ मुकदमा।

फोटो - फर्जी सूचना देने वाला अभियुक्त शुभम् शुक्ला। बीते मंगलवार की रात करीब नौ बजे डायल 112 नंबर पर सूचना मिलती है कि थाना आसपु...

फोटो - फर्जी सूचना देने वाला अभियुक्त शुभम् शुक्ला।
बीते मंगलवार की रात करीब नौ बजे डायल 112 नंबर पर सूचना मिलती है कि थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के नचरौला गांव में पन्द्रह हजार रुपए की लूट हो गई , लूट की सूचना मिलते ही यशो आसपुर देवसरा धीरेंद्र ठाकुर अपने मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की तो लूट की सूचना फर्जी निकली। नचरौला गांव के रहने वाले अंकित गिरी पुत्र आलोक गिरी ने बताया कि मैं रात में करीब नौ बजे बाग की तरफ जा रहा था रास्ते में ट्रैक्टर से शुभम पुत्र रत्नेश कुमार निवासी सैफाबाद विजय यादव पुत्र रामकृष्ण यादव निवासी लवेदा मिट्टी से लदा ट्रैक्टर हमारे पास से सटाकर ले जाने लगे तो मैंने कहा कि क्या ट्रैक्टर मेरे ऊपर ही चढ़ा दोगे बस इसी बात को लेकर लवेदा गांव के रहने वाले गुड्डू यादव पुत्र स्वर्गीय चंद्रभान यादव भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने लगे साथ ही उन्होंने 112 नंबर पर पन्द्रह हजार रुपए लूट की सूचना दे दी। मेरे घर पर जाकर मेरा ई रिक्शा तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी भी दी, आसपुर देवसरा की पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर शुभम् ,विजय, गुड्डू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। साथ ही अभियुक्तों का शांति भंग में चालान भी कर दिया है।

No comments

Popular Posts