➡️ आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने के लिए शुरू की गई आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाय...
➡️ आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने के लिए शुरू की गई आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाये गये सीसीटीवी कैमरा
➡️ थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत लवाना में व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगवाये गये 14 स्थानों पर 58 सीसीटीवी हाई क्वालिटी कैमरा
प्रतापगढ़ ।
सरकार द्वारा जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से शुरू की गई है "आपरेशन त्रिनेत्र" अभियान । उच्चाधिकारीगण के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी/पश्चिमी व समस्त क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में प्रतापगढ़ पुलिस आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लोगों को अपने दुकानों आदि स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु निरन्तर अभियान चलाकर जागरूक कर रही है ।
सीसीटीवी कैमरों की मदद से आपराधिक वारदातों की वीडियो फुटेज संकलित कर जहाँ शातिर अपराधियों की पहचान करना आसान हो जाता है । वहीं अपराधियों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने से डर बना रहता है । जिससे आपराधिक घटनाओं की रोकथाम में काफी मदद मिलती है ।
इसी क्रम में आज दिनांक 09.06.2025 को थानाध्यक्ष नवाबगंज श्री संतोष सिंह द्वारा क्षेत्रान्तर्गत लवाना में व्यापारिक प्रतिष्ठानों में स्थानीय लोगों व व्यापारियों की सुरक्षा हेतु आपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत अच्छी गुणवत्ता के 14 स्थानों पर 58 सीसीटीवी हाई क्वालिटी कैमरा लगवाये गये हैं । 24x7 घण्टे निगरानी हेतु आवश्यक प्रबन्ध किये गये है ।
बयान – जनपद के सभी प्रिय नागरिक एवं व्यापारी बन्धुओं से अपील है कि अपने घरों, दुकानों आदि स्थानों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगायें । अपने सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता/स्थिति को समय-समय पर तकनीकी रूप से चेक करायें व सुरक्षित रहें, जागरूक बनें । जिससे कैमरा हमेशा चालू हालत में रहे ।
डॉ0 अनिल कुमार
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ ।
No comments