*➡️जनपद प्रतापगढ़ के थाना कंधई क्षेत्र में हुई तीन लूट की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए किया गया खुलासा* *➡️अभियुक्तों ने शादी-व...
*➡️जनपद प्रतापगढ़ के थाना कंधई क्षेत्र में हुई तीन लूट की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए किया गया खुलासा*
*➡️अभियुक्तों ने शादी-विवाह समारोहों में कार्यरत ड्रोन कैमरा ऑपरेटरों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम दिया था।*
*➡️ गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में तीनों लूट की घटनाओं को स्वीकार किया है, अभियुक्तों ने बताया कि वे छह लोगों का संगठित गिरोह बनाकर लूट की घटनाएं करते थे।*
*➡️अभियुक्तों के पास से एक लूटा गया ड्रोन कैमरा, चार्जर, रिमोट व दो बैट्रियां घटना में एवं प्रयुक्त एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व अवैध देसी तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया*
*➡️अभियुक्तों की गिरफ्तारी थाना कंधई क्षेत्र के उमरपुर मोड़ के पास से हुई है । लूट की दो अन्य घटनाओं में प्रयुक्त कैमरे अभी फरार अभियुक्तों के कब्जे में हैं । अन्य साथियों के नाम व पता का खुलासा किया है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
*01-* दिनांक 23/05/2025 को वादी का चचेरा भाई ग्राम पुरईपुर से रिकॉर्डिंग कार्य समाप्त कर अपने घर लौट रहा था । जब वह बनी चौराहे से लौवार नहर की दिशा में नहर माइनर के पास पहुँचा, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़ा। गिरते ही उपरोक्त अज्ञात व्यक्ति ड्रोन कैमरा से भरा बैग झपट्टा मारकर छीनकर मोटरसाइकिल से भाग निकले । जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 114/2025 धारा 309(6) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
*02-* दिनांक 25/26-04-2025 में वादी रात्रि को दो साथियों के साथ ग्राम सेतापुर (सकरा), जनपद प्रतापगढ़ में शादी कार्यक्रम में रिकॉर्डिंग का कार्य पूर्ण कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वे सेतापुर और चौबेपुर के बीच नहर के किनारे पहुँचे, पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार 3-4 अज्ञात व्यक्तियों ने आकर झपट्टा मारकर बैंगनी रंग के बैग में रखा ड्रोन कैमरा छीन लिया। विरोध करने पर वादी को नाक पर असलहे से मारा गया। जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 93/2025 धारा 309 (6), 115(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
*03-* दिनांक 10/05/2025 में रात्रि को वादी रायपुर पट्टी में बारात कार्यक्रम में रिकॉर्डिंग का कार्य कर वापस लौट रहा था। रास्ते में तरदहा पावर हाउस के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्तियों ने उसे दोनों तरफ से घेर लिया। उनमें से एक ने प्रार्थी पर कट्टा तान दिया और DJI AIR 3 ड्रोन कैमरा सहित बैग व जिसमें ₹10,000 नकद थे जबरन छीन लिया। जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 100/2025 धारा 309 (4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
*लूट की घटना का सफल अनावरण-*
जनपद प्रतापगढ़ के थाना कंधई क्षेत्र में विगत दिनों लूट की गंभीर घटनाएँ सामने आई थीं, जिनमें शादी-विवाह कार्यक्रमों में कार्यरत ड्रोन कैमरा ऑपरेटरों को निशाना बनाकर उनके महंगे उपकरण एवं नकदी की लूट की गई थी। इन घटनाओं की बढ़ती संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, डॉ. अनिल कुमार द्वारा संबंधित स्थानीय थाने को तत्काल सख्त निर्देश दिए गए थे कि लूट की इन घटनाओं का शीघ्र अतिशीघ्र अनावरण किया जाए एवं अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
इसी क्रम में आज दिनांक 02 जून 2025 को थाना कंधई पुलिस द्वारा इन लूट की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। पुलिस टीम ने सूचना संकलन, तकनीकी विश्लेषण तथा मुखबिर की सहायता से सक्रियता दिखाते हुए लूट में शामिल अभियुक्तों को चिह्नित किया और उनमें से कुछ को गिरफ्तार भी कर लिया है। उनके कब्जे से लूटा गया ड्रोन कैमरा, अवैध तमंचा-कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गई है।
*लूट की घटना स्वीकारते हुए अभियुक्तों ने किए अहम खुलासे-*
थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ में घटित लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से ड्रोन कैमरा और नकदी लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों के नाम एवं ठिकानों का भी खुलासा किया, जो घटना में शामिल थे तथा वर्तमान में फरार हैं। पुलिस द्वारा बताए गए नामों के आधार पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी । इसी क्रम में दिनांक 02.06.2025 को *अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक थाना कंधई गुलाबचन्द सोनकर व थाना कंधई के उ0नि0 दीपक कुमार मय हमराह उ0नि0 राजेश कुमार मय हमराह हे0का0 राजकुमार कुशवाहा, का0 अभिनव, का0 बृजेश यादव, का विकेश मिश्रा, का0 अमित प्रताप सिंह मय चालक का0 जगजीत सिह* द्वारा मुखबिर की सूचना पर *मु0अ0स0 114/2025 धारा 309(6) बीएनएस थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़* से संबंधित 02 अभियुक्तों 1. राजू पटेल पुत्र जीतलाल निवासी ग्राम रामपुर वेला थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष, 2. दिनेश पटेल पुत्र फूलचन्द पटेल निवासी ग्राम रामपुर वेला वाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 27 वर्ष को दिनांक- 02.06.2025 को थाना कंधई क्षेत्रातर्गत उमरपुर मोड के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद ड्रोन कैमरा, 01 अदद चार्जर, 01 अदद रिमोट, 02 अदद वैट्री मय बाक्स एवं 01 अदद अवैध देसी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है, जिसके संबंध में मु0अ0स0 114/2025 धारा 309(6) बीएनएस में धारा 309(6) का लोप करते हुये धारा 310(2) / 317 (2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई । अभियुक्तों के कब्जे से लूट की घटना में प्रय़ुक्त 01 पैशन प्रो मोटर साइकिल बरामद, जिसको धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है ।
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग लूट का 01 ड्रोन कैमरा वेचने के लिये जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया हम दोनो के पास केवल एक लूट का ड्रोन कैमरा है । दिनाक 23.05.2025 की रात में लौयार नहर की तरफ ग्राम वनी से इस ड्रोन चार्जर रिमोट बैट्री से भरे बैग को हम छः लोगों ने मिलकर लौवार की तरफ जा रहे एक व्यक्ति से जो पुरईपुर शादी समारोह से ड्रोन कैमरा से रिकार्डिंग करके लौट रहा था । उससे यही ड्रोन सेट लूट कर इसी मोटरसाइकिल सुपर स्पलेण्डर से हम लोगों ने मिलकर इस ड्रोन कैमरा सेंट को लूट लिये थे ।
हम छः लोगो का एक गैंग है । बरामद इसी तमंचे को दिखाकर डराकर शादी विवाह में ड्रोन कैमरा चलाने वालो से एकान्त जगह पर मौका पाकर लूट करते है क्योकि ड्रोन कैमरा काफी महंगा होता है । हम छ: लोगो द्वारा दिनांक 25/26.04.2025 की रात्रि को सेतापुर से शादी में ड्रोन कैमरा चला कर लौट रहे तीन व्यक्तियों से सकरा बाजार के बाहर नहर पुलिया के पास से एक ड्रोन कैमरा लूट लिये थे ।
इसी तरह दिनांक 10.05.2025 की रात को तरदहा पावर हाउस के पास ग्राम रायपुर से शादी समारोह से ड्रोन कैमरा चला कर वापस लौट रहे एक व्यक्ति से हम लोगों ने मिलकर उसका ड्रोन कैमरा व दस हजार रुपया लूट लिये थे । इस घटना में छीने हुये पैसे को हम लोगो ने आपस में बाट लिया था जो कि खर्च हो गया है । पैसे की जरुरत थी इसलिए हम लोग इस कैमरे को बेचने के लिये जा रहे थे ।
तरदहा पावर हाउस के पास व सकरा गांव से रात को लूटे हुये दोनो कैमरे हमारे अन्य साथियों के पास है । दिनांक 23.05.2025 की रात को बनी चौराहे से लौवार नहर के पास जो कैमरे की लूट हुयी थी वह हम दोनो के पास है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. राजू पटेल पुत्र जीतलाल निवासी ग्राम रामपुर वेला थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष ।
2. दिनेश पटेल पुत्र फूलचन्द पटेल निवासी ग्राम रामपुर वेला वाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 27 वर्ष ।
*अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-*
*01- अभियुक्त राजू पटेल पुत्र जीतलाल निवासी ग्राम रामपुर वेला थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष का आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 93/25 धारा 309 (6), 115(2) बीएनएस थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ ।
02. मु0अ0सं0 100/25 धारा 309 (4) वीएनएस थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ ।
03. मु0अ0सं0 114/2025 अन्तर्गत धारा 310(2)/317(2)/352/351 (2) (3)/3 (5) वीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ ।
*03- दिनेश पटेल पुत्र फूलचन्द पटेल निवासी ग्राम रामपुर वेला वाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 27 वर्ष का आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 93/25 धारा 309 (6), 115(2) बीएनएस थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ ।
02. मु0अ0सं0 100/25 धारा 309 (4) बीएनएस थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ ।
03. मु0अ0सं0 114/2025 अन्तर्गत धारा 310(2)/317(2)/352/351 (2) (3)/3 (5) वीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ ।
*बरामदगी-*
01 अदद ड्रोन कैमरा, 01 अदद चार्जर, 01 अदद रिमोट व 02 अदद वैट्री मय बाक्स बरामद ।
01 अदद अवैध देसी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिदा कारतूस 315 बोर बरामद ।
01 अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर बरामद ।
*पुलिस टीम का विवरण-*
प्रभारी निरीक्षक गुलाबचन्द सोनकर व उ0नि0 दीपक कुमार मय हमराह उ0नि0 राजेश कुमार मय हमराह हे0का0 राजकुमार कुशवाहा, का0 अभिनव, का0 बृजेश यादव, का विकेश मिश्रा, का0 अमित प्रताप सिंह मय चालक का0 जगजीत सिह थाना कंधई, प्रतापगढ़ ।
*बयान-* इन घटनाओं की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में गश्त, निगरानी और खुफिया संकलन को प्राथमिकता दी गई थी। थाना कंधई पुलिस की सक्रियता एवं टीमवर्क के परिणामस्वरूप लूट की घटनाओं का सफल अनावरण हुआ है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामदगी हमारी अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण है। शेष फरार अभियुक्तों की तलाश में टीमें निरंतर कार्यरत हैं।
No comments