Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

50 हजार का इनामिया हुआ गिरफ्तार।

*👉 एसटीएफ लखनऊ की बड़ी कामयाबी- ₹50,000/- के इनामी अपराधी शाहरुख पुत्र मुख्तार निवासी गडवारी थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ गिरफ्तार-...


*👉 एसटीएफ लखनऊ की बड़ी कामयाबी- ₹50,000/- के इनामी अपराधी शाहरुख पुत्र मुख्तार निवासी गडवारी थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ गिरफ्तार-*
 
*➡ अभियुक्त पर ₹50,000/- का पुरस्कार पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज द्वारा किया गया था घोषित*
*➡ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर चारबाग रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टेन्ड लखनऊ के पास से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*
*➡ अभियुक्त पर जनपद प्रतापगढ़ मे हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट, धमकी जैसे संगीन अपराध दर्ज है*
*➡ थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत करैला बाजार में हुयी फायरिंग की घटना में 04 व्यक्तियों को गोली लगने से घायल हो गये थे, जिसमें अभियुक्त लगातार वांछित चल रहा था ।*
 
*प्रतापगढ़*
दिनांक 16.06.2025 को थाना पट्टी क्षेत्र के करैला बाजार में वादी के भाई एवं चचेरे भाई पर पूर्व विवाद को लेकर शहबाज उर्फ लम्बू, रुकसार, शहरेयार, छंगू, शाहनवाज, जलालुद्दीन, शाहरुख आदि द्वारा एक राय होकर अवैध असलहों से जानलेवा फायरिंग की गई तथा लोहे की रॉड से हमला किया गया। फायरिंग के दौरान बाजार में दो राहगीर - आलोक पटेल एवं आमिर सुहैल को भी गोली लग गई । जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार मु0अ0सं0 179/25 धारा 191(2), 191 (3), 190, 115(2), 61(2), 109(1), 351(3) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट बनाम 09 नामजद व्यक्तियों व कुछ अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया है।  

*घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया था । पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में नामजद व अज्ञात अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीमें गठित की गईं । गठित टीमों द्वारा तकनीकी साक्ष्य, सर्विलांस विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज एवं खुफिया सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश जा रही थी। साथ ही, घटना से जुड़े व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु संदिग्ध स्थलों पर सघन चेकिंग व तलाशी अभियान भी चलाया गया* । 

उक्त अभियोग में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों द्वारा की गई सतत एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप अब तक इससे पूर्व कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। घटना में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है तथा उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने के प्रयास प्रचलित हैं।
 
*उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। इसी क्रम में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध दिनांक- 19.06.2025 को 25000/- रु0 का पुरस्कार घोषित किया गया था ।*
 
*इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज, परिक्षेत्र श्री अजय कुमार मिश्र द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु कठोर कार्यवाही करते हुए थाना पट्टी के अभियुक्त शाहरुख पुत्र मुख्तार निवासी गडवारी थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध दिनांक- 26.06.2025 को 50000/- रु0 का पुरस्कार घोषित किया गया था।*
 
दिनांक 01.07.2025 को पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ लखनऊ श्री धर्मेश कुमार शाही के कुशल पर्वेक्षण में एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ टीम के उ0नि0 अतुल चतुर्वेदी, उ0नि0 प्रदीप सिंह, मुख्य आरक्षी रामनिवास शुक्ला, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार चालक हे0का0 त्रिदेव मिश्रा द्वारा मु0अ0सं0 179/25 धारा 191(2), 191 (3), 190, 115(2), 61(2), 109(1), 351(3) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट में वांछित चल रहा 50000/- का इनामिया अभियुक्त शाहरुख पुत्र मुख्तार निवासी गडवारी थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ को चारबाग रेलवे स्टेशन टैक्सी स्टेन्ड लखनऊ के पास से गिरफ्तार किया गया ।
 
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
1. अभियुक्त शाहरुख पुत्र मुख्तार निवासी गडवारी थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।
 
*आपराधिक इतिहास-*
*अभियुक्त शाहरुख पुत्र मुख्तार निवासी गडवारी थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 179/25 धारा 191(2), 191 (3), 190, 115(2), 61(2), 109(1), 351(3) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट थाना पट्टी प्रतापगढ़
2. मु0अ0सं0 122/18 धारा 307, 506 भादवि थाना अंतू प्रतापगढ़
3. मु0अ0सं0 207/18 धारा 392, 411 भादवि थाना अंतू प्रतापगढ़
4. मु0अ0सं0 161/25 धारा 115(2), 3(5), 324(4), 351(2) बीएनएस भादवि थाना को0 नगर प्रतापगढ़
 
*एसटीएफ टीम लखनऊ-* एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ के उ0नि0 अतुल चतुर्वेदी, उ0नि0 प्रदीप सिंह, मुख्य आरक्षी रामनिवास शुक्ला, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार चालक हे0का0 त्रिदेव मिश्रा ।

No comments

Popular Posts