Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

बहुचर्चित पट्टी गोली काण्ड में शामिल मुख्य आरोपी सुशील सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल।

*🔹 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी-* *👉थाना पट्टी पुलिस द्वा...

*🔹 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी-*

*👉थाना पट्टी पुलिस द्वारा कुल 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*

*➡️थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर भूमि-विवाद में फायरिंग करने वाला ईनामिया 25000/- रुपये का 01 अभियुक्त व प्रकाश में आये 01 अभियुक्त, इस प्रकार कुल 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार* 

*➡️अभियुक्त आकाश शुक्ला उपरोक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल व 05 जिन्दा कारतूस बरामद-*

*➡️ईनामिया अभियुक्त सुशील सिंह उपरोक्त को वेस्टन होटल थाना चिनहट जनपद लखनऊ से गिरफ्तार एवं अभियुक्त आकाश शुक्ला उपरोक्त को मकरा दशरथपुर जाने वाले मार्ग से किया गया गिरफ्तार-* 

*➡️गिरफ्तार इनाम घोषित अपराधी सुशील सिंह के लाइसेंसी पिस्टल के निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट की गई प्रेषित-*

*➡️इससे पूर्व 25-25 हजार के ईनामिया 03 अभियुक्तों एवं प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था, अभी तक कुल 08 अभियुक्तों को थाना पट्टी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार-*

*➡️मु0अ0सं0-219/2025 धारा-3(5), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 109(1), 140(2), 62 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ में 06 आरोपियों पर रु0-25,000- रु0-25,000/- का पुरस्कार किया गया था घोषित, जिसमें आज दिनांक 26.07.2025 को ईनामिया 01 अभियुक्त एवं अन्य 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । अन्य इनाम घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमे गठित की गई है, जिन्हे शीघ्र गिरफ्तारी किया जायेगी ।*

दिनांक-21.07.2025 की थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर गोली मारने के प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पट्टी में मु0अ0सं0-219/2025 धारा-3(5), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 109(1),140(2), 62 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट बनाम 06 नामजद व कुछ व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में ASP(E) श्री शैलेन्द्र लाल व CO पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के नेतृत्व मे थाना पट्टी प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज कुमार राय के नेतृत्व में उ0नि0 अनिश यादव व स्पेशल टीम उ0नि0 श्री अमित कुमार चौरसिया मय हमराह हे0का0 मनोज कुमार, हे0का0 महेश सिंह, का0 आनन्द, का0 सुनील का0 विरेन्द्र व उ0नि0 प्रकाश राय मय हमराह हे0का0 विनोद सिंह, हे0का0 रामचन्द्र यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर 25000/- रुपये के ईनामिया 01 अभियुक्त सुशील सिंह पुत्र फतेहबहादुर सिंह निवासी रामकोला थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ को वेस्टन होटल थाना चिनहट जनपद लखनऊ से गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल व 05 जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त आकाश शुक्ला पुत्र अवधेश कुमार शुक्ला निवासी ग्राम बनी थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्रान्तर्गत मकरा दशरथपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया ।  

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1- सुशील सिंह पुत्र फतेहबहादुर सिंह निवासी रामकोला थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ ।
2- आकाश शुक्ला पुत्र अवधेश कुमार शुक्ला निवासी ग्राम बनी थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ ।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1- .सुशील सिंह पुत्र फतेहबहादुर सिंह निवासी रामकोला थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 339/15 धारा 188 भादवि पट्टी जनपद प्रतापगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 251/23 धारा 419/420/386/506 भादवि पट्टी प्रतापगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 247/2018 धारा 427 भादवि थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ ।
4. मु0अ0सं0 219/25 धारा 3(5)/191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(3)/109(1)/140(2)/62 बीएनएस व 7 CLA Act थाना पट्टी प्रतापगढ़ ।

*पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. शिवम पाण्डेय  पुत्र सदाशिव पाण्डेय  उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम औराइन थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ ।
2. विपिन पाण्डेय उर्फ विकास पाण्डेय पुत्र  सदाशिव पाण्डेय उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम औराइन थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ ।
3. जयप्रकाश मौर्य उर्फ चन्दु मौर्य पुत्र अलगुराम निवासी बिरौती थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ ।
4. हरीश जायसवाल उर्फ पन्ने पुत्र रामसहाय निवासी डेई धौरहारा लालगंज बाजार थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ ।  
5. अखिलेश श्रीवास्तव पुत्र राजकिशोर निवासी रामकोला थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ ।
6. संतोष सिंह पुत्र रामकृपाल निवासी बीबीपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ ।

*पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार राय मय हमराह का0 अभिषेक यादव, का0 सोनू यादव व उ0नि0 प्रकाश राय मय हमराह हे0का0 विनोद सिंह, हे0का0 रामचन्द्र यादव थाना पट्टी प्रतापगढ़ । 

*स्पेशल टीम-* उ0नि0 श्री अमित कुमार चौरसिया मय हमराह हे0का0 महेश सिंह, का0 राहुल यादव, का आनन्द, का० वीरेन्द्र का० सुनील यादव थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ ।

*नोट-* प्रतापगढ़ पुलिस जनपदवासियों की सुरक्षा हेतु सतत रूप से प्रतिबद्ध है।

*बयान-* जनपद में अपराध व अराजकता के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की जा रही है। कानून-व्यवस्था में विघ्न डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सभी अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर दण्ड दिलाया जाएगा।

जनपद वासियों से अपील है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस आपकी सेवा व सुरक्षा हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

No comments

Popular Posts