फोटो _मृतिका सोनी। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के पीथा पुर गांव में रहने वाले इन्द्र मणि मिश्र...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के पीथा पुर गांव में रहने वाले इन्द्र मणि मिश्रा उर्फ़ भुवर के उपर इनके शाले राकेश दूबे पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र दूबे निवासी कोडर कला बदलापुर जौनपुर ने थाना आसपुर देवसरा में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि इनकी सोलह वर्षीय भांजी सोनी को मेरे जीजा भुवर या तो कहीं ग़ायब कर दिए हैं या उसकी हत्या कर दिये है। सोनी बचपन से ही अपने मामा राकेश दुबे के साथ कोडर कला में रहती थी। बीते करीब छः महीने से अपने घर पर आकर पीथमपुर में रह रही थी। शिकायती पत्र के आधार पर आसपुर देवसरा की पुलिस मुकदमा दर्ज कर तुरंत कार्यवाही शुरू किया तो पता चला इन्द्र मणि का पूरा परिवार घर में ताला लगाकर ग़ायब है। आसपुर देवसरा की पुलिस सोनी के पिता भुवर को गिरफ्तार करके कड़ाई से पूछताछ किया तो सारा राज उगल दिया, इन्द्र मणि उर्फ भुवर ने बताया कि मेरी बेटी का अफेयर हर्ष नाम के लड़के के साथ था। मैंने बीते 22 जून की रात को सोनी और हर्ष को एक साथ पकड़ लिया था।जिसके बाद मैंने अपनी बेटी को मारा-पीटा था, बाद में मेरी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।डर बस कारण अपनी बेटी का लाश घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर तालाब के किनारे दफन कर दिया है। भुवर के निशान देही पर एसडीएम तनवीर अहमद, सीओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी और आसपुर देवसरा के थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर अपने मयफोर्स के साथ फारेसिक टीम को लेकर कर सोनी की लाश तालाब के किनारे से जमीन खुदवाकर बाहर निकलवाया। इस समय ग्रामीणो का तांता लगा रहा मृतिका सोनी दो भाइयों आदर्श और कृष्णा में सबसे बड़ी बहन थी। आसपुर देवसरा की पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
No comments