पट्टी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जैतापुर गाँव स्थित नहर से कुछ दूर पर बृहस्पतिवार दोपहर किसी बच्चे की रोने की आवाज आ रही थी। बच्चे ...
पट्टी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जैतापुर गाँव स्थित नहर से कुछ दूर पर बृहस्पतिवार दोपहर किसी बच्चे की रोने की आवाज आ रही थी। बच्चे से कुछ ही दूरी पर धान की रोपाई कर रहे लोगों के कानों में जब बच्चे की रोने की आवाज आई तो लोग वहां पर जाकर देखा कि एक नवजात कपड़े में लिपटा हुआ रो रहा था। धान की रोपाई करने गई महिलाओं ने उसे देखा तो उसे गोद में लेकर इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौक पर डायल 112 पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात को पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई । जहां पर मौजूद डॉक्टर ने नवजात बच्चे का इलाज किया । बच्चा स्वस्थ है लगभग दो दिन का नवजात बच्चा बताया जा रहा है । वही क्षेत्र में नवजात मिलने से लोगों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं इस बात की भी चर्चा है कि किसी महिला ने मुंह काला करके अपने मासूम नवजात को लोक लज्जा के भय से नहर के किनारे फेंक दिया है।
No comments